कोटेदारों का अगस्त माह का राशन न बांटने का ऐलान
महोबा, अगस्त 4 -- महोबा, संवाददाता। राशन वितरण में मिलने वाले लाभांश में बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांगों को लेकर कोटेदारों ने जिला पूर्ति अधिकारी को मांग पत्र सौंपते हुए मांगों की आवाज बुलंद की है। कोटेदारों ने मांग पूरी न होने पर अगस्त माह में राशन वितरण न करने का ऐलान किया है। मंगलवार को कोटेदारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलापूर्ति अधिकारी अनंत प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। फूल मालाओं से स्वागत करने के बाद राशन वितरण में मिलने वाले लाभांश बढ़ाने की मांग उठाई। उचित दर विक्रेताओं ने कहा कि मंहगाई के दौर में 90 रुपये प्रति कुंतल की दर से लाभांश मिलता है। हरियाणा और दिल्ली में 200 रुपये, गोवा में 230 रुपये और गुजरात में 20 हजार रुपये मिनिमम इमकम गांरंटी दी जा रही है। लंबे समय से कोटेदार लाभांश में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे है। बार-बार आश्वासन के बाद भी मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.