गुमला, दिसम्बर 5 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के कोटेंगसेरा के समीप शुक्रवार देर शाम एक बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पोकटा गांव निवासी 25 वर्षीय गुलशन उरांव और जोलो निवासी 22 वर्षीय मंगल उरांव के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से कोटेंगसेरा से गुमला की ओर आ रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.