चक्रधरपुर, जून 29 -- बंदगांव, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के कोटूवां गांव की 7 वर्षीय शिवांगी हेम्ब्रम शनिवार सुबह लापता हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला।शनिवार दोपहर कराईकेला थाना क्षेत्र के बैंगटांगर गांव निवासी जेना होनहागा ने गांव के पास रोती हुई बच्ची को देखा। उन्होंने बच्ची को अपने घर ले जाकर सुरक्षित रखा। नेटवर्क न होने के कारण पूरे दिन किसी को सूचना नहीं दे सके। रात करीब 10 बजे नेटवर्क उपलब्ध होने पर जेना होनहागा ने मुखिया कुश पूर्ति को सूचना दी। मुखिया ने परिजनों तक जानकारी पहुंचाई। रविवार सुबह सूचना मिलते ही शिवांगी के परिजन बैंगटांगर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ कराईकेला थाना गए। थाना प्रभारी प्यारे हसन की मौजूदगी में औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर बच्ची को पर...