चक्रधरपुर, मार्च 2 -- चक्रधरपुर प्रखंड के पदमपुर पंचायत के कोटुवां गांव में श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति के तत्वाधान में अष्टम प्रहरी हरि संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसका समापन सोमवार को पूजारी प्रशांत कुमार दाश द्वारा विधिवत मंत्र उच्चारण कर पूजा-अर्चना की गई।पूजा में आयोजन समिति के अध्यक्ष कमल प्रधान और उनकी धर्मपत्नी गंधा देवी बैठे। इधर आमंत्रित धरमु नारायण संकीर्तन मंडली बंगाल, अनूप दास संकीर्तन महिला मंडली बंगाल, कमल महतो महिला संकीर्तन मंडली खरसावां, शक्तिधर प्रधान संकीर्तन मंडली पडीयासाई, यशोधर प्रधान संकीर्तन मंडली ईचाहातु, श्री श्री राधा कृष्ण संप्रदाय संकीर्तन मंडली कोटुवां द्वारा हरि नाम जाप किया। संकीर्तन देखने के लिए आसपास गांव के सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर आयोजन समिति के सदस्यों को समाजसेवी मंटू गागराई न...