आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़। शहर से सटे रानी की सराय के कोटिला में विकास प्राधिकरण 75 हेक्टेयर में टाउनशिप विकसित करेगा। यहां पांच हजार से अधिक लोगों को बसाकर अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण और नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत नई टाउनशिप बनाने के लिए कोटिला ग्राम पंचायत के आठ सौ से अधिक किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इसके लिए आजमगढ़ विकास प्राधिकरण और किसानों के बीच समझौता हो चुका है। एडीए की तरफ से इसका गजट भी करा दिया गया है। जल्द जमीन की रजिस्ट्री शुरू कराई जाएगी। किसानों को सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाएगा। इस योजना में सौ करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसमें सत्तर करोड़ से अधिक किसानों को मुआवजा बांटा जाएगा। टाउनशिप में एडीए की तरफ से लोगों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ प्लॉट...