कोटा, अगस्त 26 -- कोटा में NEET की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा ने मंगलवार शाम सुसाइड कर लिया। छात्रा लैंडमार्क सिटी स्थित अपने फ्लैट में फंदे से लटकी मिली। घटना कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र की है। छात्रा की छोटी बहन भी उसके साथ रहकर JEE की तैयारी कर रही थी। दोनों बहनें वर्ष 2023 से कोटा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। कुन्हाड़ी थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि मृतका खुशबू पटेल (20) मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली थी। वह लैंडमार्क सिटी के ओरोलाइट मल्टी स्टोरी स्थित फ्लैट में अपनी छोटी बहन खुशी के साथ रहती थी। दोनों बहनों ने इसी साल जुलाई में यह फ्लैट किराए पर लिया था। पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम खुशी कोचिंग से वापस फ्लैट पर पहुंची। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने अ...