कोटा, अप्रैल 16 -- कोटा में हैंगिंग ब्रिज के पास देर रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां पर फोरलेन पर सवारियों से भरी स्लीपर बस पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंची आरके पुरम सहित अन्य थानों की पुलिस ने रेस्क्यू टीम की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। अभी तक की जांच में सामने आया कि ये बस अहमदाबाद से मध्य प्रदेश के ग्वालियर-भिंड की तरफ जा रही थी। जिसमें अधिकतर मध्य प्रदेश की सवारियां बैठी हुई थी। बस देर रात को हैंगिंग ब्रिज को पार कर नया गांव पुलिया से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और बस डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर जाकर पलट गई। इसके बाद मौके पर ...