कोटा में संभागीय आयुक्त कार्यालय में कर्मचारी ने किया सुसाइड; रात ढाई बजे पहुंचा था ऑफिस
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- राजस्थान के कोटा में संभागीय आयुक्त कार्यालय परिसर में एक कर्मचारी की मौत से हड़कंप मच गया। कार्यालय में ग्रेड फोर्थ के पद पर कार्यरत 45 वर्षीय अशफाक उर्फ आफाक का शव मंगलवार सुबह अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के कार्यालय में मिला। वह अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ममता तिवारी के कार्यालय में डेपुटेशन पर तैनात था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कर्मचारी सोमवार रात अपने साले की शादी से लौटने के बाद देर रात करीब ढाई बजे कार्यालय पहुंचा था। यहां उसने चौकीदार से कहा था कि कुछ काम बाकी है। इसके बाद वह कार्यालय के अंदर चला गया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जब सफाईकर्मी ने कार्यालय खोला तो अंदर अशफाक का शव देखकर उसके होश उड़ गए। इसकी सूचना तत्काल कार्यालय के अन्य कर्मचारियों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.