कौशाम्बी, मार्च 21 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शीतला धाम में शनिवार सुबह एक वृद्ध महिला के घर से नकदी व चांदी की पायल चोरी हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला राशन दुकान पर फिंगर लगाने गई थी।शीतला धाम निवासी 65 वर्षीया गंगा देवी पत्नी स्वर्गीय नत्थूपाल घर में अकेली रहती हैं उसका घर शीतला धाम में बाहर की ओर बना हुआ है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह कोटेदार की दुकान पर राशन के लिए फिंगर लगाने गई थी। कुछ देर बाद जब वह वापस घर लौटीं तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला। पीड़िता ने बताया कि घर में रखा बक्सा खोलने पर उसमें से लगभग पांच हजार रुपये नकद और चांदी की एक पायल गायब मिली। गंगा देवी के अनुसार वह घर के बाहर की बाउंड्री का दरवाजा बंद करके गई थीं, आशंका है कि चोर बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.