नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- राजस्थान के कोटा जिले से एक बेहद दर्दनाक और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी की खुशियों के बीच एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। छोटी बहन की शादी से महज चार दिन पहले बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे ने न सिर्फ एक परिवार को झकझोर दिया, बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।शादी की तैयारियों के बीच छाया मातम जानकारी के अनुसार, कोटा के इटावा थाना क्षेत्र में बारां-लालसोट स्टेट हाईवे-120 पर बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों पर सवार युवक उछलकर करीब 10 से 12 फीट दूर जाकर चंबल नदी के पुल की रेलिंग से टकरा गए। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।बहन को लाने निकला था भाई, मौत ने रास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.