अररिया, जून 29 -- Kota Student Suicide Case : राजस्थान के कोचिंग हब कोटा से इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 'जेईई' की तैयारी कर रही बिहार की एक 18 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर एक फ्लाईओवर से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस हादसे का शिकार हुई मृत छात्रा की पहचान जयश्री के रूप में की गई है, जो मूल रूप से बिहार के अररिया जिले स्थित रानीगंज की रहने वाली थी। इस दर्दनाक घटना की खबर जैसे ही बिहार में उसके पैतृक निवास अररिया पहुंची, परिजनों और पूरे गांव में गहरा कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- बिहार में केनरा बैंक के मैनेजर की कमरे में नग्न लाश मिली, पत्नी क्या बोलींशनिवार रात करीब 11 बजे कोटा-झालावाड़ फ्लाईओवर से लगाई छलांग 18 वर्षीय जयश्री इसी साल जनवरी महीने से कोटा में रहकर एक कोचिंग संस्थान में जेईई की तैयारी कर रही थी। वह कोटा के प्रसिद्...