नई दिल्ली, मई 9 -- कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गायनिक विभाग में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद दो प्रसूताओं की मौत के मामले में अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार के निर्देशों के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने देर रात कार्रवाई करते हुए चार चिकित्सा कर्मियों पर गाज गिराई है।चार पर कार्रवाई, एक की नौकरी खत्म जारी आदेश के अनुसार, एसोसिएट प्रोफेसर सर्जरी डॉ. नवनीत शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर गायनेकोलॉजी डॉ. श्रद्धा, ऑपरेशन थिएटर सिस्टर इंचार्ज गुरजीत कौर और लेबर रूम सिस्टर इंचार्ज निमेश वर्मा के खिलाफ एक्शन लिया गया है। इनमें डॉ. श्रद्धा की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।प्रभारी डॉक्टरों को नोटिस मामले में जिम्मेदारी तय करने के लिए गायनिक यूनिट के दो प्रभारी डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें तीन दिन के भीतर जवाब देने ...