सहारनपुर, मार्च 27 -- नागल। कोटा में मां काली के तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेले का थाना प्रभारी राजकुमार चौहान, ग्राम प्रधान संदीप कुमार, मंदिर समिति प्रधान कुलदीप राणा ने शुभारंभ किया। थाना प्रभारी राजकुमार चौहान ने कहा मेले सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल होते हैं। सैकड़ों लोगों को मेले से रोजगार मिलता है। मेला परिसर में अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई है। इस दौरान अमरीश गुप्ता, मनीष अग्रवाल, दिनेश राणा, जयपाल राणा, प्रेम सिंह राणा, धीर सिंह राणा, सोनू, जोगिंद्र, राजकुमार राणा, मदन बागला, संजीव कुमार, रिशु भारद्वाज आदि रहे। उधर गैस की किल्लत के चलते चाट, पकौड़ी, चाय का बाजार खाली रहा, जबकि अन्य बाजार दुकानदारों से भरे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...