नई दिल्ली, मई 7 -- स्पीकर ओम बिरला के कोटा दौरे ने उस सरकारी अस्पताल की बेचैनी और बढ़ा दी, जहां कुछ घंटे पहले तक नवजात बच्चों की किलकारियां गूंज रही थीं, लेकिन अब वही वार्ड डर, दहशत और सवालों से भर गया है। मामला कोटा के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का है, जहां सिजेरियन डिलीवरी के बाद छह महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। इनमें से एक महिला की मौत हो चुकी है, जबकि पांच महिलाएं अभी भी गंभीर हालत में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऑपरेशन थिएटर के अंदर ऐसा क्या हुआ, जिसने खुशियों को मातम में बदल दिया?डिलीवरी के कुछ घंटों बाद अचानक बिगड़ी हालत जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात से मंगलवार तड़के के बीच अस्पताल में 12 से 13 महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। शुरुआत में सबकुछ सामान्य बताया गया, लेकिन ऑपरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.