कोटा में जीजा की हत्या के मामले में साला गिरफ्तार; अस्पताल में किया था मर्डर
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- कोटा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक साले ने अस्पताल के वेटिंग रूम में अपने ही जीजा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई, जब सर्राफा कारोबारी अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में भर्ती सास से मिलने पहुंचा था। दोनों आईसीयू के सामने बने वेटिंग रूम में बैठे हुए थे। इसी दौरान पत्नी का भाई वहां पहुंचा और अचानक जीजा के सीने पर कटार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कारोबारी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मामला कोटा के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित भारत विकास परिषद अस्पताल का है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी साले कपिल जैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई कटार भी बरामद कर जब्त कर ली है। फिलहाल आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.