कोटा में छात्र का मर्डर कर जयपुर में छिपे थे 3 आरोपी; फैक्ट्री में करने लगे नौकरी
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- कोटा में बीटेक स्टूडेंट की चाकू से हमला कर हत्या करने के बाद तीन आरोपी जयपुर आकर छिप गए। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने यहां एक फैक्ट्री में काम करना शुरू कर दिया। उन्हें लगा कि शहर बदलने के बाद वे आसानी से पुलिस की पकड़ से दूर रहेंगे, लेकिन कोटा पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मुखबिरों की मदद से उनका पता लगा लिया। इसके बाद जयपुर में दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और बदला लेने की कहानी सामने आई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ बच्चा (21), सागर (20) और एक बाल अपचारी के रूप में हुई है। तीनों पर 5 अक्टूबर को बीटेक फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट भुवनेश नागर पर चाकू से हमला करने का आरोप है। हमले में भुवनेश की मौत हो गई थी। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.