कोटा में अंडरपास निर्माण के दौरान मिट्टी ढही, दो रेलवे इंजीनियरों की मौत
नई दिल्ली, मई 29 -- राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर बन रहे अंडरपास निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। दरा की नाल क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 के पास निर्माण स्थल पर अचानक मिट्टी ढहने से रेलवे के दो अधिकारियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और रेलवे विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई।निरीक्षण के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब रेलवे ट्रैक के नीचे बनाए जा रहे अंडरपास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जा रहा था। निर्माण स्थल पर मौजूद रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पंकज कुमार झा और जूनियर इंजीनियर प्रभात सिंह अचानक मिट्टी धंसने से उसके नीचे दब गए। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.