कोटा, अप्रैल 1 -- राजस्थान के कोटा शहर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कोटा विश्वविद्यालय की एक महिला प्रोफेसर ने पूर्व पार्षद ओम गुंजल पर पीछा करने, धमकाने और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के आधार पर अनंतपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।प्रोफेसर की शिकायत पर दर्ज हुआ केस पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला प्रोफेसर ने अनंतपुरा थाने में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह आरोपी ओम गुंजल को पिछले करीब सात वर्षों से जानती हैं। ओम गुंजल पहले कोटा विश्वविद्यालय से एमबीए कर चुका है और वर्तमान में उनके मार्गदर्शन में पीएचडी कर रहा है। शिकायत में प्रोफेसर ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से आरोपी का व्यवहार अ...