फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 17 -- अमृतपुर। लीलापुर गांव में राशन कोटा के चयन को लेकर बुलाई बैठक में जबरदस्त हंगामा हो गया। हाथापाई की नौबत तक आ गई। मौके की नजाकत को देखते हुये कर्मचारी खिसक लिये और चुनाव को रद्द करने की घोषणा कर दी। अब कोटा चयन की कार्रवाई तहसील सदर में एसडीएम की देखरेख में करायी जायेगी। लीलापुर में राशन कोटे का चयन होना है। इसके लिए एडीओ विकास चंद्र, सचिव मानवेंद्र, नौशाद, शिवसिंह, कोटा चयन को बुलायी गई मीटिंग में पहुंचे। मतदान से पहले ही यहां पर एक प्रत्याशी ने अपनी पत्नी की बीमारी का हवाला देकर चुनाव की तारीख आगे बढ़ाये जाने की मांग कर दी। इस पर विरोधी गुट के प्रत्याशी आपा खो बैठे। उनके समर्थन में दर्जनों लोग हंगामा करने लगे। फिर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और हाथापाई की नौबत आ गयी। बाद में पंचायत सचिव ने जानकारी दी कि...