नई दिल्ली, जून 9 -- राजस्थान में प्रसूताओं की सेहत को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कोटा मेडिकल कॉलेज में सिजेरियन डिलीवरी के बाद हुई मौतों का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इसी तरह का चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद छह महिलाओं की हालत अचानक बिगड़ गई और उनकी किडनी फेल होने की स्थिति बन गई। सभी मरीजों को आईसीयू में भर्ती कर डायलिसिस दी जा रही है, जबकि एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।डिलीवरी के कुछ दिन बाद बिगड़ने लगी मरीजों की हालत जानकारी के अनुसार, करीब 10 से 15 दिन पहले पीबीएम अस्पताल के जनाना विंग में इन महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद शुरुआत में उनकी स्थिति सामान्य बताई गई, लेकिन कुछ दिनों बाद ए...