कोटा के गुमानपुरा शॉपिंग सेंटर में भीषण आग, धुएं से मचा हड़कंप, 7 दमकलें मौके पर
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- कोटा के गुमानपुरा शॉपिंग सेंटर में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शॉपिंग सेंटर के मोटर मार्केट में बने एक कटले के ऊपर गोदाम में आग लगने की बात सामने आई है। देखते ही देखते आग ने आसपास की कुछ दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।दुकान से निकलते धुएं ने खोला आग का राज मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास के अनुसार, मंगलवार सुबह शॉपिंग सेंटर के कटले में एक दुकान से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना मिली और सब्जीमंडी फायर सेंटर से दमकल की गाड़ी मौके के लिए रवाना की गई।अंदर ही अंदर फैलता गया धुआं दमकल की टीम जब मौके पर पहुंची तो स्थिति शुरुआती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.