कोटा के कोचिंग सेंटर में खिलौने की बंदूक से खूनी झगड़ा, JEE की तैयारी कर रहे दो नाबालिग भिड़े
नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- राजस्थान के कोटा में JEE की तैयारी कर रहे दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। कोचिंग परिसर में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक छात्र ने खिलौने वाली बंदूक के बट से बिहार के रहने वाले दूसरे छात्र के सिर पर वार कर दिया। हमले में छात्र घायल होकर फर्श पर गिर पड़ा। परिसर में छात्र को लहूलुहान हालत में देखकर हड़कंप मच गया। दूसरे स्टूडेंट भी मौके पर जमा हो गए। घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित एक कोचिंग परिसर की है। दोनों छात्र नाबालिग हैं और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पढ़ाई के लिए कोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.