कोटा और कॉलोनी दिलाने के नाम पर 24.69 लाख की ठगी
फतेहपुर, फरवरी 23 -- फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली के कुशारा गांव में में सरकारी राशन कोटा और कालोनी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई। मामले की शिकायत पर सीओ बिंदकी ने जांच की। मामला सही पाये जाने पर अब कोतवाली में एसपी के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। कुशारा निवासी सपना देवी पत्नी कृष्ण प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि जनता समूह की संचालिका कीर्ति विश्वकर्मा निवासी पछीहाता बिंदकी वर्तमान में योगेन्द्र विहार, नौबस्ता कानपुर नगर निवासी ने पूर्ण विश्वास में लेकर उनसे और अन्य सदस्यों से बड़ी धनराशि वसूली। आरोप है कि सपना देवी से ऑनलाइन व नकद मिलाकर कुल 24 लाख 69 हजार 700 रुपये लिए। इसके अलावा मंजू देवी पत्नी धर्मेन्द्र सिंह से 90 हजार, अनारकली पत्नी जागेश्वर से 90 हजार और गुड़िया देवी पत्नी रविन्द्र सिंह से 28 हजार रुपये कालोनी दिलाने के नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.