इटावा औरैया, अप्रैल 14 -- इटावा। कोटा-इटावा एक्सप्रेस से पत्नी के साथ ग्वालियर से इटावा आ रहे एक रिटायर्ड फौजी का चलती ट्रेन से बैग पार हो गया। बैग में आईकार्ड, आधार कार्ड और कई बैंकों के एटीएम सहित नगदी भी थी। जीआरपी ने केस दर्ज किया है। ग्वालियर के मुरार क्षेत्र स्थित पुरानी कचहरी, सिंहपुर रोड निवासी राजेश कुमार चतुर्वेदी रिटायर्ड फौजी आर्मी सिग्नल मंगलवार को पत्नी आरती देवी संग ग्वालियर स्टेशन से गाड़ी संख्या 19812 कोटा-इटावा एक्सप्रेस से आ रहे थे। उन्हें अपने पैतृक गांव शेरपुर कोठी बकेवर जाना था। सुबह 9:20 बजे ट्रेन में बैठने के करीब एक घंटे बाद जब उन्होंने अपना सामान चेक किया, तो बैग गायब था। यह भी पढ़ें- आरपीएफ ने जंक्शन पर बैग लिफ्टर को धड़ दबोचा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.