बिजनौर, फरवरी 10 -- बिजनौर में मंडावली थाना क्षेत्र में कोटावाली नदी के पास सोमवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कांवड़ लेने जा रहे शिवभक्तों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में चार शिवभक्त घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को अमरोहा जिले के शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए जा रहे थे। रात्रि करीब डेढ़ बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने अन्य शिवभक्तों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटना में गांव मंगूपुरा निवासी खेमपाल, ओमवती, गीता, दयावती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को समीपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 20 शिव...