कोटाम में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
गुमला, जुलाई 20 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के कोटाम बेहरा टोली गांव की 20 वर्षीय मिला कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह परिवार के सभी सदस्य खेत में मड़ुआ रोपने गए थे। इसी दौरान मीला कुमारी शौच जाने की बात कहकर घर लौट आई। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजन घर पहुंचे तो उसे दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटका पाया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: चंदाली में ग्रामीण ने फांसी लगा दे दी जान इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.