हल्द्वानी, मार्च 12 -- कोटाबाग। इंडेन गैस द्वारा गुरुवार को दोहनिया, मायारामपुर और पवलगढ़ सहित विभिन्न गांवों में 106 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। इस दौरान गैस गोदाम पर बुकिंग न होने के कारण भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके बाद प्रबंधक प्रहलाद सिंह मेहरा व स्टाफ ने मौके पर ही 60 लोगों से ऑनलाइन बुकिंग करवाई। प्रबंधक ने बताया कि आपदा नियमों के तहत गोदाम में 10% स्टॉक (28 सिलेंडर) सुरक्षित रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...