हल्द्वानी, फरवरी 21 -- कोटाबाग, संवाददाता। कोटाबाग मुख्य सड़क पर लंबे समय से पेयजल लाइन लीक हो रही है। इस कारण पेयजल बर्बाद होने के साथ ही सड़क का डामर भी उखड़ रहा है। कोटाबाग के व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता विनोद पांडे ने बताया कि कई समय से रोड में पानी बह रहा है, जिस कारण लोगों को चलने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने जल संस्थान से जल्द से जल्द पेयजल कनेक्शन को ठीक करने की मांग की। वहीं जल संस्थान के जेई धीरज सिंह मेहता ने कहा कि ठेकेदार के रोड चौड़ीकरण के दौरान जेसीबी चलाने के कारण लाइन टूटी है, ठेकेदार को कह दिया गया है, कुछ दिनों में लाइन को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.