हल्द्वानी, अप्रैल 1 -- कोटाबाग। उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ ने बुधवार को कोटाबाग गर्ल्स कॉलेज के सामने स्वच्छता अभियान चलाया। सफाई अभियान के बाद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोटाबाग चौकी पहुंचकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपा। विधानसभा महामंत्री महेन्द्र पाल, केंद्रीय अध्यक्ष यूएसएफ नीरज बिष्ट, केंद्रीय संगठन मंत्री गौरव जोशी, जिला महामंत्री कुलदीप बोहरा, महानगर अध्यक्ष कपिल मेहता, केंद्रीय मीडिया प्रभारी रवि कन्याल, जिला मीडिया प्रभारी सुजल पवार, विधानसभा उपाध्यक्ष नंदन नेगी, मंडल अध्यक्ष नवीन सती, विकास, कमल किशोर, नीरज, अभिषेक आदि ने सहभागिता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.