हल्द्वानी, जून 23 -- कोटाबाग। कोटाबाग ब्लॉक के कर्नलगांव में मंगलवार तड़के चार बजे ग्रामीण पीतांबर दत्त पंत के घर में तीन मीटर लंबा किंग कोबरा घुस आया। परिवार के शोर मचाने पर किंग कोबरा आंगन में रखी लकड़ियों के ढेर के नीचे जाकर छिप गया। पांडे गांव की ग्राम प्रधान प्रभा पांडे ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। उप वन क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने आधे घंटे के बाद किंग कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। वहीं उसे जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। यह भी पढ़ें- जहरीले नाग का वनकर्मी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...