कोटाबाग में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से राहत
हल्द्वानी, जून 22 -- कोटाबाग। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे कोटाबाग और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार शाम मौसम ने करवट बदली। शाम करीब 7:30 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। पूर्व ग्राम प्रधान और किसान नवीन छिमवाल ने बताया कि धान की रोपाई और खरीफ की अन्य फसलों के लिए यह बारिश बेहद लाभकारी है। लंबे समय से बारिश न होने से खेतों में नमी खत्म हो गई थी और फसलें मुरझाने लगी थीं। यह भी पढ़ें- तेज आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत समय पर हुई इस बारिश से अब फसलों को नया जीवन मिलेगा। यह भी पढ़ें- तेज आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.