कोटाबाग महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित
हल्द्वानी, अगस्त 17 -- कोटाबाग। उच्च शिक्षा विभाग व भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के तत्वावधान में सोमवार को देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. अंजली पुनेरा, भूपेंद्र मेहरा ने किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी ने योजना और उद्यमिता का महत्व बताया। इस मौके पर प्राध्यापिका डॉ. सुनीता बिष्ट, डॉ. आलोक पांडे, डॉ. निशा नारंग, डॉ. संत कुमार, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. प्रखर बिष्ट, डॉ. तनुजा व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.