हल्द्वानी, अगस्त 13 -- कोटाबाग। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के द्वितीय दिन स्वरचित काव्यपाठ प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्राचार्य प्रो. कमरुद्दीन के संरक्षण में शुरू हुए कार्यक्रम में स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर कविता पाठ किया। डॉ. आलोक पांडेय, डॉ. संत कुमार, डॉ. सुमन पांडेय और तनुजा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। नोडल अधिकारी डॉ. संत कुमार और संयोजक डॉ. प्रवेश के. त्रिपाठी ने बताया कि 18 अगस्त तक चलने वाली इस श्रृंखला में 14 अगस्त को "कृत्रिम बुद्धिमत्ता: अभिशाप या वरदान" विषय पर विचार गोष्ठी होगी। यह भी पढ़ें- Haldwani News: कोटाबाग कॉलेज में अखिल भारतीय शिक्षा समागम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...