हल्द्वानी, अगस्त 19 -- कोटाबाग। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम की साप्ताहिक श्रृंखला के तहत बुधवार को योग विज्ञान विभाग की प्रशिक्षक तनुजा के संयोजन में तनाव प्रबंधन एवं मानव जीवन के संतुलन में योग की भूमिका विषय पर कार्यशाला हुई। उन्होंने लाइव डेमो के जरिए बताया कि वर्तमान समय में प्रसन्न जीवन के लिए योग, ध्यान, प्राणायाम और शारीरिक क्रियाओं को शामिल करना पड़ेगा। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. अंजली पुनेरा, डॉ. सुनीता बिष्ट, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. आलोक पांडे, डॉ. संत कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...