कोटाबाग कॉलेज में अखिल भारतीय शिक्षा समागम
हल्द्वानी, अगस्त 12 -- कोटाबाग। एबीएसएस 2026 साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के प्रथम दिन महाविद्यालय के सभागार में संवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. डॉ. कमरुद्दीन की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में डॉ. आलोक पांडेय, संयोजक डॉ. संत कुमार ने छात्रों को कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। संवाद प्रतियोगिता में '2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका' विषय पर स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में डॉ. निशा नारंग, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. आलोक पांडे और तनुजा रहीं। मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश के. त्रिपाठी ने बताया कि 13 अगस्त को स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए 12 अगस्त की शाम 5 बजे तक अपने नाम और काव्य रचनाओं का शीर्षक हिंदी विभाग में दर्ज करा सकते हैं। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.