कोटाबाग के समाजसेवी प्रेम सिंह देव के निधन पर शोक
हल्द्वानी, जून 17 -- कोटाबाग। कोटाबाग ब्लॉक के ग्राम गजारी निवासी एवं आश्रय जन सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह देव का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को देहरादून में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रेम सिंह देव कोटाबाग के तलियां एवं डोला क्षेत्रों में गरीब एवं वंचित बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने निजी प्रयासों से इन क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाई और सैकड़ों बच्चों का भविष्य संवारने में योगदान दिया। उनके निधन से शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.