हल्द्वानी, फरवरी 18 -- कोटाबाग। पतलिया ग्राम के कुशानवर में मंगलवार शाम करीब 5 बजे ग्रामीण लोकेश बोहरा के घर के पास गुलदार देखा गया। गुलदार करीब एक से दो घंटे तक घर के पास ही घुमता रहा। लोकेश ने बताया कि गुलदार काफी दिनों से गांव के आस-पास ही घूम रहा है। इससे गांव में डर का माहौल है। शाम होते ही सभी लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। गुलदार की सूचना वन विभाग को दी गयी, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। इस दौरान गांव के ग्रामीण ललित बोहरा, गणेश कबडवाल, बंशीधर नैनवाल, देवेंद्र बोहरा, हरीश बोहरा, विजय बोहरा आदि शाम को वन विभाग से गस्त लगाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...