कोटाबाग की एथलीट पूजा हिमाचल से कर रही नेशनल की तैयारी
हल्द्वानी, अगस्त 24 -- कोटाबाग। विकासखंड कोटाबाग के बांसी गांव निवासी एथलीट पूजा बिष्ट इन दिनों हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में लांग डिस्टेंस रनिंग (लंबी दूरी की दौड़) की ट्रेनिंग ले रही हैं। वह आगामी नेशनल प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी हैं। पूजा के सपनों को पंख देने में कालाढूंगी के समाजसेवी गुंजन तिवारी ने सहयोग दिया है। उन्होंने न केवल पूजा को स्पॉन्सर किया, बल्कि किराए और रहने की पूरी व्यवस्था भी की। पूजा ने उनका आभार जताते हुए कहा कि मेरा लक्ष्य देश और उत्तराखंड के लिए अंतरराष्ट्रीय पदक जीतना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.