गोपालगंज, जून 24 -- गोपालगंज।नगर थाना क्षेत्र के कोटवा मोड़ के समीप मंगलवार की देर शाम ई-रिक्शा पलट जाने से उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सारण जिले के भगवानपुर बाजार निवासी मुस्तकिम राय के 45 वर्षीय पुत्र सोहराब राय के रूप में की गई है।

घायलों की पहचान घायल युवकों में जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ गांव निवासी अजीज राय का 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना राय तथा हिमान राय का 21 वर्षीय पुत्र शहजाद राय शामिल हैं। जख्मी दोनों युवकों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सोहराब राय अपनी बहन के घर हीरापाकड़ गांव में रहता था। वह मुन्ना राय और शहजाद राय के साथ गांव में मुहर्रम ताजिया बनाने में जुटा था।

दुर्घटना का विवरण आवश्यक सामान खरीदने तीनों युवक मंगलवार की ...