कोटवा में एनएच किनारे 56 किलो डोडा बरामद
मोतिहारी, जून 2 -- कोटवा, निसं। कोटवा कदम चौक के समीप मंगलवार को डीएसपी सदर 2 जीतेश पाण्डेय के नेतृत्व में कोटवा पुलिस द्वारा छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ डोडा बरामद किया गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। छापेमारी एक ढाबा में किया गया हालांकि ढाबा में छोटे मोटे जरूरत के सामान की बिक्री की आड़ में डोडा - अफीम बेचने का काम किया जा रहा था। मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा उसकी पहचान कर ली गई है। छापेमारी के दौरान एफएसएल, साइबर और डीआई की टीम भी मौजूद थी। बताया जाता है कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दो बोरा में रखे 56 किलो डोडा, सौ ग्राम अफीम की तरह तरल पदार्थ, गांजा और पांच हजार नकद रुपया बरामद किया है। पुलिस द्वारा सूखे नशे के धंधेबाज के रूप में कोटवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.