मोतिहारी, मई 2 -- मोतिहारी, निसं। एसपी स्वर्ण प्रभात ने शनिवार को कोटवा थानाध्यक्ष सहित चार अधिकारियों पर कार्रवाई की है। कोटवा थानाध्यक्ष करण सिंह को लाइन हाजिर किया गया। साथ ही शराबबंदी कानून का पालन नहीं करानेवाले थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की बात एसपी ने कही है। इधर, शनिवार की शाम गंभीर कांडों समीक्षा के दौरान एसपी ने नगर थाना के तीन अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इसमें एक अनुसंधानकर्ता को निलंबित किया गया है। जबकि दो के वेतन पर रोक लगाई गई है। इसकी जानकारी एसपी ने दी। यह भी पढ़ें- एसपी कुमार शिवाशीष ने सतगावां थाना प्रभारी को किया निलंबित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.