कुशीनगर, मार्च 19 -- कुशीनगर। जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटवा के खुशी हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत और नवजात का शव गत्ते में रखकर जनरेटर पर छोड़कर भागने के मामले में बुधवार को एक और बड़ी कार्रवाई हुई। डीएम की इजाजत मिलने के बाद सीएमओ ने इस अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर दिया। इस अस्पताल के पांच डॉक्टरों सहित पूरे स्टॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव की सुगिया देवी नाम की 65 वर्षीय महिला की खुशी हॉस्पिटल में बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद मौत का आरोप लगा था। यह घटना इसी साल 25 फरवरी, 2026 को हुई थी, जिसकी अभी जांच चल ही रही थी कि इसी महीने 10 मार्च को प्रसव के दौरान खड्डा क्षेत्र के मठिया गांव की नीतू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.