मोतिहारी, जनवरी 8 -- कोटवा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अमवा गांव में गुरुवार की अहले सुबह से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हुई एक बड़ी कार्रवाई पर दिन भर लोगों में कौतूहल बना रहा। मामला जानने के लिए ग्रामीण दिन भर उत्सुक दिखे। अमवा निवासी राम प्रसाद श्रीवास्तव उर्फ रामू के पुत्र सक्षम श्रीवास्तव के अमवा स्थित आवास पर पूरे चाक चौबंद सुरक्षा व्यस्था के बीच छापेमारी हुई। घर के आसपास किसी को जाने की अनुमति नहीं थी। ईडी के अधिकारी के साथ सुरक्षा बल के जवान शामिल थे। साथ में तीन महिला सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थी। टीम में अधिकारी सहित कुल चौदह लोग शामिल थे। छापेमारी की जानकारी जिले से लेकर स्थानीय प्रशासन तक किसी को नहीं थी। इस कारण कई घंटों तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। 15 घंटे से अधिक देर तक हुई छापेमारी : सुबह करीब 4 बजे से ईडी की छापेमा...