बाराबंकी, मार्च 8 -- सिरौलीगौसपुर। श्री कोटवाधाम चौराहे पर श्रीमद् भागवत कथा पंडित जय नारायण शुक्ल जी पीठाधीश्वर प्रयागराज के मुखारविंद से रविवार से प्रारंभ हुई। इससे पूर्व क्षेत्र के सैकड़ो महिलाओं व बच्चों ने कोटवा धाम चौराहे से पवित्र अभरण सरोवर तक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा आभूषण सरोवर से बाबा जगजीवन दास के मंदिर होते हुए पुन: कोटवा धाम चौराहे पर श्रीमद् भागवत कथा स्थल पर पहुंची । कार्यक्रम के मुख्य आयोजक महंत श्री जय नारायण शुक्ल पीठाधीश्वर प्रयागराज तथा मुख्य कार्यकर्ता पंडित दुर्गेश दिक्षित संतोष श्रीवास्तव सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.