आजमगढ़, जून 13 -- आजमगढ़। नगर से सटे कोटवां विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस आशय की जानकारी कोटवां सब स्टेशन के अवर अभियंता संदीप कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सिधारी हाइडिल से 33 केवी के मेन सप्लाई की लाइन पर अनुरक्षण का कार्य (पेड़, डाल, टहनी, बांस व अन्य की कटाई-छटाई का कार्य) कराये जाने के लिए उपकेंद्र कोटवां की बिजली सप्लाई चार घंटे बाधित रहेगी। कोटवां से जुड़े मुख्य रूप से 11 केवी पल्हनी फीडर, 11केवी मझगांवा फीडर, 11 केवी सर्किट हाउस कमिश्नर आवास, डीआईजी आवास की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। यह भी पढ़ें- आज भरगामा व विस्टोरिया से चार घंटे बाधित रहेगी बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के लिए उक्त कार्य कराया जाना है।

हिंदी हिन्...