कोटवां नारायनपुर से बलिया तक सीधी बस सेवा
बलिया, मई 24 -- बलिया। जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर गाजीपुर जनपद की सीमा पर स्थित कोटवां नारायणपुर से जिला मुख्यालय तक सीधी बस सेवा की शुरुआत हुई है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को सहूलियत मिलेगी। बिहार की सीमा से सटे अंतिम छोर पर बसे बड़ी आबादी के इस गांव के साथ ही उजियार, सरयां, कुतुबपुर आदि दर्जनों गांवों के लोग पहले भरौली और फिर निजी साधन से बलिया आते-जाते रहे है। उस इलाके के लोग लम्बे समय से रोडवेज बस चलाने की मांग कर रहे थे। उनकी समस्या पर गंभीर अफसरों ने बस संचालन की अनुमति प्रदान किया। शनिवार से बस का परिचालन शुरू भी हो गया। लोगों का कहना है कि बस दिन में तीन फेरा लगायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.