मोतिहारी, अप्रैल 19 -- कोटवा, निसं। थाना क्षेत्र के अहिरौलिया पंचायत के राजापुर मठिया गांव में पोखर में डूबने से 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप पासवान के पुत्र शिवांशु कुमार के रूप में हुई है। बच्चे की मां उसे पोखर के किनारे सुलाकर पास के खेत में गेहूं काटने चली गई थी। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते पोखर में चला गया और पानी में डूब गया। कुछ देर बाद जब मां का ध्यान बच्चे पर गया तो मौके पर पहुंची लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चे को पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है । घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष सूर्यकान्त प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.