मथुरा, अगस्त 10 -- हाइवे पर कोटवन के समीप हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कावंडियों का पुलिस ने स्वागत किया। पुलिस ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा, जलपान कराया। रविवार सुबह फरसा बाले बाबा की टीम द्वारा हरिद्वार से कोसीकलां में प्रवेश किया गया। कोसीकलां में प्रवेश करते ही कोटवन चौकी के समीप चौकी प्रभारी उत्तम सिंह चौहान द्वारा पुलिस टीम के साथ कावड़ियों का अभिनन्दन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा पुष्प वर्षा कर फलाहार व जलपान कराया। सभी शिव भक्तों को पुलिस टीम द्वारा माला पहनायी गयी। कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा किये गये कार्य की कांवड़ियों ने प्रशंसा करते हुए बम-बम भोले के जयकारे लगाये और पदयात्रा के लिये आगे बढ़ गये। यह भी पढ़ें- बम-बम के जयघोष के साथ शिवमय हुआ कांवड़ पटरी मार्ग पुलिस टीम के द्वारा किये गया स्वागत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो...