उरई, फरवरी 16 -- उरई। कोटरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव-पार्वती विवाह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें इस बार कन्या पक्ष की भूमिका नगर के मंडी बाजार निवासी चतुर्वेदी परिवार ने निभाई। उक्त आयोजन केवटाने मोहल्ले के बड़े शंकर जी से आरम्भ होकर बुधौलिया जी के दरवाजे पर स्थित शिवालय में संपन्न हुआ। बड़े शंकर जी से भगवान भोलेनाथ को पालकी में विराजमान करके भव्य बारात निकाली गयी जिसमें समस्त नगर वासियों की विशाल भीड़ ने भोले बाबा की जय की ध्वनि के साथ जम कर नृत्य किया। डीजे तथा घोड़ों के साथ बारात नगर के मुख्य मार्गो से होती हुयी बुधौलिया जी वाले शिवालय पहुंची जहां कन्या पक्ष के प्रमुख तथा आयोजन के मुख्य अतिथि कमलेश चतुर्वेदी ने भगवान शिव के टीका की रस्म पूरी करते हुए बारातियों का भव्य स्वागत किया। सैकड़ों महिलाओं ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.