हमीरपुर, फरवरी 23 -- राठ। होली का त्यौहार नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम अभिमन्यु कुमार ने निर्देश पर टीम के साथ सोमवार को कोटबाजार स्थित जलविहार मंच पहुंचे। जहां पर टीम को देखकर मावा बेच रहे लोग भाग गए। मौके पर एक कुंटल मावा मिला। जिसे कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां दो घंटे इंतजार के बाद कोई नहीं आया तो उसे गौशाला के पास गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया। राजीव कुमार ने बताया कि नहर बाईपास पर साहू किराना स्टोर्स की दुकान से सरसों के तेल के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य वस्तुओं में मिलावट की लगातार सूचना आ रही थी। जिस पर छापेमारी की है। लेकिन टीम आते ही मिलावटखोर भाग गए। यह अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.